भीलवाड़ा: विश्व नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, पोस्टर का विमोचन कर दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ
भीलवाड़ा। विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर चमकता जीवन सेवा संस्थान, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रश्मि आर्या (एडीजे), सुशील वर्मा (डीडीओ) एवं मोहम्मद अली कायमखानी (डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल) अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।