बंजरिया: सिसवापूर्वी पंचायत सरकार भवन में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर पंचायत के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया
सिसवापूर्वी पंचायत सरकार भवन में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत पंचायत के सफल छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान एडीएम शैलेंद्र भारती, डॉ आशुतोष शरण व मुखिया तान्या परवीन द्वारा दिया गया। इसमें दसवी के 51,इंटर विज्ञान के 29 व इंटर कला के 30 छात्र छात्राओं के अलावा आठवी के 6 छात्र शामिल थे। मुखिया ने सफल छात्र छात्राओं को खूब पढ़ने की अपील की।