मैथन में भाजपा परिवार ने छठ व्रतियों के बीच किया गेहूं और नारियल का वितरण
मैथन नगर में भाजपा नेता अशोक मंडल के नेतृत्व में भाजपा परिवार की ओर से छठ व्रतियों के बीच गेहूं और नारियल का वितरण किया गया। इस दौरान अशोक मंडल ने सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। मौके पर चिरकुंडा नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, रविंद्र साहनी, समिता सिंह, मानिक तुरी, आजाद खान, फारूख अंसारी सहित कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। News Nirsa