शहपुरा: नगर में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित, हजारों दर्शक मौजूद, पहलवानों का शानदार प्रदर्शन
शहपुरा नगर के वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेडियम ग्राउंड में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के पहलवानों ने शानदार कुश्ती का प्रदर्शन किया । गुरुवार दोपहर 2:00 बजे से कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया और शाम 7:00 बजे प्रतियोगिता का समापन किया गया प्रतियोगिता के दौरान हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे ।