हमीरपुर: कुरारा के भगत तालाब के पास भौली रोड पर नाले में बना पुल हुआ क्षति ग्रस्त आवागमन प्रभावित
कस्बा कुरारा के भगत तालाब के पास भौली रोड पर नाले में बना पुल क्षति ग्रस्त हो जाने के कारण पुल की सरिया निकल आने से वाहनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी वाहनों के निकलने में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। कस्बा कुरारा से भौली रोड पर भगत तालाब के पहले नाले में बनी पुल क्षति ग्रस्त हो गई है। जिसमे सरिया निकल आई है।