हमीरपुर: कुरारा क्षेत्र के शिवनी गांव में अज्ञात कारण के चलते कच्चे मकान में लगी आग
कुरारा थाना क्षेत्र के शिवनी गांव में मजदूर के घर अज्ञात कारण के चलते कच्चे खपरैल वाले मकान में आग लग जाने से मकान में भरा भूसा, आदि जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी योगेश कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तथा दमकल कर्मियों ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। इस आगजनी में पीड़ित का नुकसान हुआ है।