हमीरपुर: सुमेरपुर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सोमवार को सुमेरपुर पुलिस टीम ने अभियुक्त कालका साहू पुत्र चुन्नू साहू निवासी चंद्रपुरवा बुजुर्ग को एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ थाना सुमेरपुर में आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राहुल मिश्रा, अफरोज खान आदि रहे।