पटना ग्रामीण: सनातन महाकुंभ में पटना पहुंचे आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कहा- हम बिहार का कर्ज जीवन भर नहीं भुला सकते
सनातन महाकुंभ में रविवार को पटना पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने संध्या करीब 4 बजे मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम बिहार का कर्ज जीवन भर नहीं भुला सकते हैं क्योंकि पूरे विश्व में 12 लाख लोगों ने यदि एक साथ बैठकर कहीं कथा सुनी थी तो वह बिहार का तरेत पाली मठ है। हम बिहार की भूमि को बारंबार प्रणाम करते हैं।