बहराइच: रमपुरवा गांव में सर्पदंश से एक महिला की हुई मौत
सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरवा गांव निवासी गीता पत्नी सीताराम खाना बनाने के लिए गोबर का कंडा लेने फूस के मकान में गई। वहां पहले से मौजूद सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में महिला को श्रावस्ती जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।