मंडला: मंडला पुलिस ने होली पर्व पर वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से चेकिंग की, लोगों को किया जागरूक
Mandla, Mandla | Mar 4, 2026 मंडला में होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है वहीं बुधवार को दोपहर 12 बजे मंडला पुलिस के शहर के विभिन्न स्थानों पर ब्रीथ एनालाइजर से वाहन चालकों की चेकिंग की गई। इस दौरान मंडला पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि होली रंगों का त्यौहार है और सभी आपसी भाईचारे के साथ मिलकर मनाएं शराब पीकर वहां ना चलाएं और हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया।