💥मां नर्मदा मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने ट्रस्ट के गठन से अब तक के आय-व्यय, दान राशि, विकास कार्यों और महत्वपूर्ण निर्णयों का पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक करने की मांग की है। उनका कहना है कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस ट्रस्ट में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए।
#Umaria #Pushprajgarh #NarmadaMandir #NarmadaTempleTrust #FundelalSinghMarko