सदर: वाराणसी के जिला मुख्यालय पर पप्पू यादव का पुतला फूंका गया, संसद सदस्यता रद्द करने की मांग की गई
वाराणसी में रविवार को जिला मुख्यालय पर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का हिंदूवादी संगठन के लोगो ने पुतला फूंका। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन कर उन पर संत और सनातन का अपमान किए जाने का आरोप लगाया। वही पप्पू यादव की संसद की सदस्यता समाप्त करने की मांग की।