मधेपुरा: बीएन मंडल विश्वविद्यालय में बिना अनुमति आंदोलन करने पर ABVP के दो छात्र नेताओं पर एफआईआर
मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय में विभिन्न समस्याओं को लेकर बिना अनुमति के 4 अप्रैल को आंदोलन करने वाले एबीवीपी के दो छात्र नेताओं पर प्रॉक्टर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बताया गया कि 4 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले कुछ छात्र-छात्राओं ने बिना पूर्व अनुमति के विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश किया।