छात्रसंघ चुनाव: पुरोला विधानसभा के मोरी और पुरोला डिग्री कॉलेजों में NSUI की बड़ी जीत और बड़कोट ABVP नै सभी पदों हासिल की जीत
उत्तरकाशी जिले में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। पुरोला विधानसभा क्षेत्र के मोरी डिग्री कॉलेज में NSUI ने सभी पदों पर जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया। मोरी क्षेत्र पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल का गृह क्षेत्र भी है।
वहीं, पुरोला डिग्री कॉलेज में भी NSUI ने सभी महत्वपूर्ण पदों पर जीत हासिल की, जबकि एक पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। वहीं, दूसरी ओर, यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के बड़कोट डिग्री कॉलेज में ABVP ने सभी पदों पर जीत हासिल की।
#Uttarkashi #StudentElection #NSUI #ABVP #MoriDegreeCollege #Purola #Barkot #Uttarakhand #pahadsamachar
Dehradun, Dehradun | Sep 29, 2026