शंख विवाद पर महाराज के बचाव में महेंद्र भट्ट, बोले-धर्म के ज्ञाता हैं महाराज
बदरीनाथ धाम में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान डीजे और संगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब शंख को लेकर दिए गए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के बयान तक पहुंच गया है।
महाराज की टिप्पणी पर उठ रहे सवालों के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उनके बचाव में उतरे। उन्होंने कहा कि सतपाल महाराज धर्म के ज्ञाता हैं और उन्होंने जो भी कहा होगा, अपने अध्ययन के आधार पर ही कहा होगा।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह विषय अध्यात्म से जुड़ा है और इस पर राजनीतिक व्यक्ति के लिए टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने शंख को लेकर उठे विवाद को अध्यात्म से जुड़े लोगों का विषय बताया।
#SatpalMaharaj #MahendraBhatt #ShankhVivad #BadrinathDham #Uttarakhand #Devbhoomi #pahadsamachar