जहानाबाद: काफरपुर के पास फोर व्हीलर की टक्कर से बाजार से पैदल अपने घर लौट रहे व्यक्ति की मौत, परिजनों में कोहराम
जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत काफरपुर के पास एक तेज रफ़्तार फोर व्हीलर ने उक्त गांव के ही निवासी 40 वर्षीय धर्मेंद्र यादव को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वे रोड पर गिरकर गंभीर घायल हो गए जिन्हें आनन फानन में स्थानीय स्तर से इलाज के बाद जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।