बिंद्रानवागढ़ गरियाबंद: धवलपुरडीह में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 1 अगस्त को होगा आयोजित, लोगों की समस्याओं का किया जाएगा निराकरण
गरियाबंद जिले के ग्राम धवलपुरडीह में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन गुरूवार 01 अगस्त को सवेरे 10 बजे से किया जायेगा। कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में स्टॉल लगाकर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने एवं आम लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये हैं।