नौगढ़: चकरघट्टा थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
चकरघट्टा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी समीम उर्फ बब्बल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में आज सोमवार दोपहर 03 बजे पुलिस द्वारा बताया गया की उक्त मामले में पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।