सिरसा: गांव बेगू में नवनिर्मित सड़क बैठने से ग्रामीणों में रोष, ग्रामीणों ने ठेकेदार पर धांधली के जड़े आरोप
Sirsa, Sirsa | Aug 20, 2024 गांव बेगू में नवनिर्मित सड़क बैठने से ग्रामीणों में रोष है।ग्रामीणों ने रोष जाहिर करते हुए ठेकेदार पर धांधली के आरोप जड़े हैं।ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय बाद सड़क बनाई गई है जो की जगह-जगह से बैठ गई है।ग्रामीणों ने ठेकेदार पर धांधली के आरोप लगाते हुए प्रशासन से मांग की है कि प्रशासन इस मामले में हस्तक्षेप करें और ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की जाए।