गोरखपुर: 10 वर्ष की मासूम का अपहरण, रेप और हत्या, पीड़िता के पिता ने गवाही के लिए कोर्ट से मांगा समय, अब 20 को होगी गवाही
जिला अस्पताल से बच्ची के अपहरण,दुष्कर्म और हत्या के मामले में पिता की गवाही नहीं हो सकी।अदालत ने मृतका के पिता को गवाही के लिए तलब किया था,लेकिन तैयारी पूरी नहीं होने की बात कहते हुए पिता ने समय मांगा।अब बार काउंसिल के सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता मधुसूदन त्रिपाठी ने आगे बढ़कर केस की पैरवी अपने हाथ में ले ली है।वह खुद मुकदमे की पैरवी कर बच्ची को न्याय दिलाएंगे।