डिंडौरी: व्यवसायी ने ईमानदारी की मिसाल की पेश, तकनीकी त्रुटि से खाते में आए करोड़ों रुपए सरकार को किया वापस
डिंडौरी के व्यवसायी रमेश राजपाल ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए MSME प्रोत्साहन योजना के तहत नर्मदा राइस मिल की संचालिका रिचा रमेश राज्यपाल के खाते में 29 लाख 34 हजार 772 ₹ की सब्सिडी जमा होनी थी लेकिन तकनीकी त्रुटि के कारण खाते में 2 करोड़ 93 लाख 47हजार 223 ₹ ट्रांसफर हो गए। व्यवसायी ने शुक्रवार दोपहर 3:30 अतिरिक्त राशि को सरकार के खाते में वापस किया ।