होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: शिव-पार्वती गार्डन में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में शामिल हुईं नगर पालिका अध्यक्ष
नर्मदापुरम स्थित शिव-पार्वती गार्डन में रविवार को आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव शामिल हुईं। समारोह में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए धनराज सिंह कुसराम का सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कुसराम को भावपूर्ण शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की।