सुनेल: कस्बे में धूमधाम से मनाया भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव,भगवान का किया आकर्षक श्रंगार
Sunel, Jhalawar | Apr 17, 2024 सुनेल कस्बे के ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर मे बुधवार को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया।जन्मोत्सव को लेकर भगवान श्रीराम की विशेष पूजा अर्चना की गई। भगवान का आकर्षक श्रंगार किया गया।जन्मोत्सव को लेकर दर्शनार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिला। दिन भर मंदिर में भक्तों का ताता लगा रहा। मंदिर में भक्तों की इतनी भीड़ उमड़ी कि वहां पेर रखने की जगह भी मुश्किल रही।