सुनेल: कोलीखेड़ा में खेत में लगी आग,संतरे के पौधे आए चपेट में
Sunel, Jhalawar | Apr 16, 2024 सुनेल क्षेत्र के कोलीखेड़ा गांव में मंगलवार को एक खेत में आग लग गई।किसान घनश्याम ने बताया है कि अज्ञात कारणों के चलते खेत में आग लग गई।ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया।लेकिन आग की चपेट में आने से खेत में रखा घास जलकर खाक हो गया ओर करीब एक दर्जन संतरे के पौधे भी आग की चपेट में आने से झुलस गए।जिससे किसान को काफी आर्थिक नुकसान पहुंचा है।