बयाना: खेत की तारबंदी में लगे करंट से युवक की मौत, बचाने गए 60 साल के बुजुर्ग भी झुलसे
बयाना सदर थाना क्षेत्र के बागरैन गांव में मंगलवार को खेत की तारबंदी में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से 40 साल के एक युवक की मौत हो गई। युवक को बचाने के दौरान 60 साल का एक बुजुर्ग भी गंभीर रूप से झुलस गया।