कोरांव: नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने सफाई नायकों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने मंगलवार को कोरांव स्थित नगर पंचायत कार्यालय में सफाई नायकों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। यह बैठक दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चली, जिसमें उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य उद्देश्य बरसात के मौसम में जलभराव और गंदगी से जनता को राहत दिलाना था। अध्यक्ष ने सफाई नायकों और कर्मचारियों को नालियों की गहरी सफाई की बात कही।