हनुमानगढ़: कलक्ट्रेट गेट पर काउ कैचर में फंसा आशा सहयोगिनी का पैर, करीब डेढ़ घंटे तक धूप में तड़पती रही
जिला कलक्ट्रेट में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने पहुंची एक आशा सहयोगिनी का पैर मुख्य गेट पर लगे काउ कैचर में फंस गया। महिला का पैर करीब डेढ़ से दो घंटे तक काउ कैचर में फंसा रहा। भीषण गर्मी में दर्द से कराह रही महिला को निकालने के लिए कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।