कोडरमा: वेनेजुएला के राष्ट्रपति और पत्नी को हिरासत में लेने पर शिक्षाविद ने अमेरिका के कानून पर उठाए सवाल
अमेरिका जैसे शक्तिशाली राष्ट्र को यह समझना चाहिए कि लोकतंत्र केवल अपने पसंदीदा शासन प्रणाली को जबरन लागू करने का नाम नहीं है। वैश्विक शांति, न्याय और सहिष्णुता की आवश्यकता आज पहले से कहीं अधिक है। अगर किसी देश की सत्ता पर आरोप हैं, तो उसका समाधान न्यायिक प्रक्रिया, अंतरराष्ट्रीय जांच और शांतिपूर्ण बातचीत से होना चाहिए, न कि सैन्य आक्रमण से।