कोडरमा: आश्रम रोड पर कुशवाहा जनकल्याण सेवा फाउंडेशन का भव्य वनभोज आयोजन
आश्रम रोड स्थित परिसर में कुशवाहा जनकल्याण सेवा फाउंडेशन द्वारा वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर से कुशवाहा समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।वनभोज के दौरान समाज की एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक विकास पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी संवाद को मजबूत करना है।