**तीसरे दिन भी पोलियो अभियान जारी! हर घर पहुंचकर बच्चों को पिलाई जा रही पोलियो की खुराक 💉**
चित्तौड़गढ़ के किला रोड और शास्त्री नगर क्षेत्र में तीसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग की नर्सेज और टीम घर-घर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की दवा पिला रही हैं, ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा अभियान से वंचित न रह जाए। किला रोड स्थित सिटी प्राथमिक चिकित्सालय के बाहर भी नर्सेज की टीम बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए रवाना होने की तैयारी में दिखाई दी।
स्वास्थ्यकर्मियों का एक ही संकल्प है—हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की दो बूंदें।
**एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा!**
आइए, अपने बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं और पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाएं।
#PulsePolio #पोलियो_अभियान #दोबूंदजिंदगीकी #चित्तौड़गढ़ #स्वास्थ्यविभाग HelloChittorgarhNews
Chittaurgarh, Chittorgarh | Nov 24, 2026