जमुई: प्रगति यात्रा के दौरान 10 फरवरी को जमुई पहुंचेंगे सीएम, कई विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन
Jamui, Jamui | Jan 26, 2025 10 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पहलू खैरा प्रखंड स्थित गरही डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा होगी। इस डैम के विकास के लिए 78 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी गई है, जिसमें पर्यटकों के लिए बोटिंग सहित विभिन्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह डैम बिहार और झारखंड को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण जलाशय है।