बरहट: छेदलाही गांव में जबरन शादी के मामले में पीड़िता ने 6 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मामला
Barhat, Jamui | Jul 4, 2025 पूर्वी गुगुलडीह पंचायत के छेदलाही गांव में जबरन शादी कराने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पीड़िता मालती देवी ने गिद्धौर थाने में 6 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। आरोप है कि ग्रामीणों ने उन्हें जबरन एक युवक से मंदिर में शादी करवा दी। घटना गुरुवार की है। उक्त जानकारी शुक्रवार को 10 बजे दी गई।