कासगंज: गंगीरी बॉर्डर पर ढोलना पुलिस ने बैरियर लगाकर चलाया सघन चेकिंग अभियान
ढोलना थाना क्षेत्र के गंगीरी बॉर्डर पर ढोलना कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस ने बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग की। अभियान के दौरान आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली गई तथा लोगों से पूछताछ कर आवश्यक जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।