देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट पर बड़ा हादसा: हसदेव नदी में नहाने के दौरान 3 छात्र बहे, अंधेरा होने पर SDRF का सर्च ऑपरेशन रोका गया...
📍 स्थान: देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट, हसदेव नदी, पंतोरा चौकी क्षेत्र
⚠️ हादसा: आज दोपहर 2 बजे नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर 3 युवक बह गए।
👥 पिकनिक पर पहुंचे थे: बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र से 4 युवक और 4 युवतियां, कुल 8 लोग, सभी बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं।
🌊 लापता युवक:
• मुरारी साहू, निवासी कुंडा, पंडरिया, कवर्धा
• पवन लाल, निवासी चिरमिरी
• सचिन सिंह, निवासी अंबिकापुर
👮 सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस और पंतोरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
🚨 नगर सेना/SDRF की टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
🔦 अंधेरा होने के कारण आज की तलाश कार्रवाई रोक दी गई है।
🌅 सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।
#breakingnews #resaque