जगदलपुर: बस्तर पुलिस ने नशे के सौदागरों पर की कार्रवाई, ₹116000 की प्रतिबंधित अवैध नशीली ट्रामोडोल कैप्सूल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
13 अप्रैल को थाना कोतवाली को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति आमागुड़ा चौक में एक काले रंग का थैला में अवैध नशीली कैप्सूल रखकर बिक्री करने के लिए खड़ा है तथा ग्राहक का इंतजार कर रहा है । सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में अन्य थाना स्टाफ के साथ टीम बनाकर कार्रवाई की।