घाघरा: घाघरा ब्लॉक परिसर से बीडीओ ने संवर्जन पेंशन व मईया सम्मान योजना के प्रचार के लिए जागरूकता रथ को रवाना किया
Ghaghra, Gumla | May 11, 2026 घाघरा प्रखंड में संवर्जन पेंशन योजना और मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर जागरूकता रथ को रवाना किया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर से बीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। यह जागरूकता रथ प्रखंड के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगा।