ब्रह्मपुर: सपही गांव में फर्जीवाड़े के मामले में फरार अभियुक्त के घर कुर्की जब्ती, न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई
ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में फर्जीवाड़े के मामले में फरार चल रही अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए कुर्की की प्रक्रिया पूरी की। जानकारी के अनुसार सपही गांव निवासी सुषमा सिंह, पति उमेश सिंह, लंबे समय से मामले में फरार चल रही थी। पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद रविवार की शाम करीब 6 बजे उसके घर पर कुर्की की कार्रवाई की।