खानपुर: सारोला कलां कस्बे में पेट्रोल पंप के समीप भैंस से बाइक टकराई, अध्यापक गंभीर रूप से घायल
सारोला कलां कस्बे में पेट्रोल पंप के समीप कल देर शाम भैंस से बाइक टकरा गई जिसके चलते अध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आज शुक्रवार को सुबह 10:30 के लगभग बताया कि पेट्रोल पंप के समीप रोहित सुमन बाइक से जा रहा था तभी अचानक भैंस से बाइक टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल से कोटा के लिए रेफर कर दिया ।