तमनार: ऑपरेशन आघात के तहत 50 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹10 हजार की अवैध शराब की गई जब्त
ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस ने ग्राम बागबाड़ी से 50 लीटर महुआ शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। करीब ₹10 हजार की अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।