खानपुर: खानपुर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 26 अप्रैल रविवार को 14 वर्ष की बेटियों को लगाई जाएगी निशुल्क वैक्सीन
खानपुर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कल 26 अप्रैल रविवार को 14 वर्ष की बेटियों को निशुल्क वैक्सीन लगाई जाएगी। BCMHO डॉ मुकेश नागर ने आज शनिवार को शाम 4:00 बजे बताया कि सरकार की ओर से 14 वर्ष की बेटियों को निशुल्क एचपीवी वैक्सीन कल 26 अप्रैल रविवार को कस्बे की सीएचसी में लगाई जाएगी जो की सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अत्यंत सहायक है ।