बदनावर: बदनावर में कांग्रेस सेवादल ने वयोवृद्ध समाजसेवी बाबू लालजी संघवी का किया अभिनंदन, कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी रहे मौजूद
Badnawar, Dhar | Nov 16, 2024 बदनावर में विधायक कार्यालय पर कांग्रेस सेवादल द्वारा वयोवृद्ध समाजसेवी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कांग्रेस सेवादल द्वारा जैन समाज के वरिष्ठ एवं किराना व्यापारी संघ पूर्व अध्यक्ष बाबूलालजी संघवी का विधायक प्रतिनिधि एवं वरिश्ठ पत्रकार महेश पाटीदार एवं जिला व्यापारी प्रकोश्ठ जिलाध्यक्ष डॉ पवन जैन ने शाल श्रीफल भेंट कर अभिनंदन पत्र भेंट किया।