बदनावर: बदनावर के बाबा रामदेव मंदिर परिसर में मादक पदार्थ का नशा करते हुए एक आरोपी को पकड़ा, मामला दर्ज
Badnawar, Dhar | Nov 15, 2024 बदनावर के बाबा रामदेव मंदिर परिसर से बदनावर थाना पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। मामले में पुलिस ने आरोपी पर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ का नशा करते हुए पकड़ा व कब्जे से गांजा पीने की एक चिलम, एक पीले रंग का कपड़े का टुकड़ा जप्त कर पुलिस ने 8/27 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।