बदनावर: जनजातीय गौरव दिवस पर बदनावर में निकाली गई वाहन रैली, पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए युवा
Badnawar, Dhar | Nov 14, 2024 बदनावर में बिरसा मुंडा जयंती जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर वाहन रैली निकाली गई। जनजाति विकास मंच के नेतृत्व में यह आयोजन संपन्न हुआ। वाहन रैली बदनावर के भागीरथ ग्रीन कॉलोनी से निकाली गयी। समाज के कई युवा पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। कई जगहों पर रैली का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया।