बदनावर: कोटेश्वर धाम में 5 दिवसीय मेले में बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग, दिल्ली समेत कई राज्यों के कारोबारी झूले लेकर आए हैं
Badnawar, Dhar | Nov 15, 2024 बदनावर में जलोदखेता पंचायत के अंतर्गत आने वाले प्राचीन कोटेश्वरधाम में चल रहे 5 दिवसीय मेले के तीसरे दिन क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कोटेश्वर मेले में दिल्ली, अजमेर समेत कई राज्यों के झूला कारोबारी झूले लेकर आए हैं। मेला समिति अध्यक्ष प्रितेश प्रताप सिंह राठौर ने बताया कि मेले को लेकर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 17 नवंबर को समापन होगा।