बदनावर: प्राचीन कोटेश्वर धाम में 5 दिवसीय मेले का शुभारंभ, जनपद पंचायत अध्यक्ष ने किया फीता काटकर उद्घाटन
Badnawar, Dhar | Nov 13, 2024 बदनावर तहसील के ग्राम जलोदखेता के प्राचीन कोटेश्वर धाम में 5 दिवसीय कार्तिक मेला का उद्घाटन किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष आशाकुंवर सोलंकी, जनपद उपाध्यक्ष ममता पाटीदार, मेला समिति अध्यक्ष प्रितेश प्रताप सिंह राठौर व उपाध्यक्ष कौशल्या बाई पटेल ने शुरुआत में भगवान कोटेश्वर की पूजा अर्चना की।