बदनावर: कमिश्नर ने बदनावर के भैसोला में 2177 एकड़ भूमि पर विकसित हो रहे PM मित्रा पार्क का लिया जायजा, दिए निर्देश
Badnawar, Dhar | Nov 13, 2024 इंदौर कमिश्नर दीपक सिंह ने बदनावर के भैंसोला पहुँचकर करीब 2177 एकड़ भूमि पर बनाए जा रहे पी.एम. मित्रा पार्क की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने यहां कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर इंदौर रेंज के आईजी अनुराग, कलेक्टर प्रियंक मिश्र, डीआईजी निमेश अग्रवाल,पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।