गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के प्रभावती अस्पताल में कैंपिंग सेरेमनी, लैंप लाइटिंग और ओथ टेकिंग सेमिनार संपन्न, सेवा और समर्पण की शपथ ली
गया के प्रभावती अस्पताल सह ANM स्कूल परिसर में मंगलवार की दोपहर 2 बजे कैंपिंग,लैंप लाइटिंग और ओथ टेकिंग सेमिनार का आयोजन किया गया।अस्पताल के अधिक्षक डॉ सुषमा वर्मा और प्रभावती ANM स्कूल के प्राचार्य भूरि सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम में नई छात्राओं को नर्सिंग सेवा की शपथ दिलाई गई।