चास: बोकारो के ढूंढीबाग फल गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू
Chas, Bokaro | Jun 10, 2026 बोकारो। ढूंढीबाग स्थित फल गोदाम में बुधवार रात को भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही देखते ऊंची उठने लगीं और गोदाम में रखे फल, पेटियां और अन्य सामान जलने लगे। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।