कन्नौज: कन्नौज शहर में बाबा की भक्ति का रंग, युवतियां काॅवड़ भरकर गौरी शंकर मंदिर में चढ़ाने निकलीं, लगाए जयकारे
कन्नौज शहर में बुधवार सुबह 10 बजे बम-बम भोले, बम-बम भोले के जयकारे लगाती हुई कई युवतियां एक साथ बाबा की भक्ति में लीन होकर काॅवड़ चढ़ाने निकली। अभी तक ज्यादातर युवाओं को काॅवड ले जाते देखते थे लेकिन अब बाबा की भक्ति में युवतियां भी काॅवड़ चढ़ाने के लिए जाती दिख रही है। युवतियों का साफ कहना था कि वह आगे बढ़ना चाहती है और आगे पढ़ना चाहती है ।