सागर नगर: टोल प्लाजा पर दो बार ₹25 वसूलने पर ₹7 हजार चुकाने का फैसला, सागर उपभोक्ता फोरम का आदेश
सागर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह से टोल प्लाजा पर 2 बार टोल टैक्स वसूले जाने के मामले में उपभोक्ता फोरम ने फैसला सुनाया है। फोरम ने टोल टैक्स कंपनी की सेवा में कमी मानते हुए 5 हजार का जुर्माना और 2 हजार रुपए कोर्ट फीस के साथ अधिक कटी टोल टैक्स की राशि पर 6% ब्याज के साथ चुकाने का आदेश दिया हैं।